Kapil Sharma और उनकी टीम लाइव परफॉर्मेंस के लिए कनाडा हुई रवाना, यूजर्स बोले - फिर से झगड़ा मत करना

द कपिल शर्मा शो' भले ही बंद हो गया हो। लेकिन कपिल शर्मा और उनकी टीम लोगों को हंसाने का काम लगातार कर रही है। फिलहाल कपिल अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं। जहां सभी लाइव शो करने वाले हैं।

कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' फिलहाल पर्दे पर नजर नहीं आ रहा है। कपिल के चाहनेवाले उन्हें काफी मिस भी कर रहे हैं। वहीं कपिल और उनकी पूरी टीम इस वक्त विदेश यात्रा पर है। कप‍िल शर्मा समेत पूरी टीम कनाडा में लाइव शो करने के लिए रवाना हो चुकी है। कपिल शर्मा ने खुद एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।



दरअसल कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कनाडा में होने वाले शो की जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में  'द कपिल शर्मा शो' की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। हालांकि अर्चना पूरन सिंह इन तस्वीरों में नजर नहीं आ रही हैं। ये तस्वीर फ्लाईट में बैठने से पहले की हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटिड हैं। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स कपिल के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें पुराना किस्सा याद दिला रहे हैं।

यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा - सभी साथ में वापस आना, कहीं ऐसा ना हो पिछली बार की तरह एक मेंबर कम हो जाए। वहीं कुछ लोग 'चंदू चायवाला' यानी चंदन प्रभाकर को लेकर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या चंदू ने सच में Gucci ब्रैंड के कपड़े पहने है। एक ने लिखा चंदन सर को Gucci सूट नहीं कर रहा।

बता दें - कई साल पहले कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ लाइव शो करके इंडिया लौट रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही उनका और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हो गया था। दोनों के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटौरी थीं। उस दिन से लेकर आज तक दोनों ने फिर साथ में दोबारा काम नहीं किया।

Comments

Popular posts from this blog

Best Bio Health CBD Gummies

GOKETO BHB GUMMIES Reviews 100 percent CLINICALLY CERTIFIED?

True north cbd gummies para que sirve Surveys